इससे पहले रिजल्ट शनिवार, चार जून, 2022 को घोषित किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश टाल दिया गया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एपी एसएससी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के लगभग 28 दिनों के बाद परिणाम की संशोधित तारीख की घोषणा भी कर दी गई है। बीएसई एपी की ओर से सोमवार को आंध्र प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। एपी एसएससी परिणाम की घोषणा शिक्षा विभाग के विशेष मुख्य सचिव बी राजशेखर द्वारा किए जाएगा।
एपी एसएससी परीक्षा 27 अप्रैल से 09 मई तक हुई थी
आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEAP) की ओर से एपी एसएससी (AP SSC) यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 अप्रैल से 09 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी। रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 6.5 लाख छात्रों ने इस बार एपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा ऑफलाइन मोड में दी थी। लगभग एक महीने से भी कम समय में अब छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
आंध्र बोर्ड 10वीं परिणाम कहां देखें?
छात्र विभिन्न वेबसाइट पर अपना कक्षा 10वीं का परिणाम ऑनलाइन मोड में देख सकेंगे। एपी एसएससी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट भी उपलब्ध होगा। वेबसाइट की सूची यहां देखें -
- bse.ap.gov.in
- bseap.org
AP SSC Result 2022 एसएमएस के माध्यम से ऐसे देखें रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के अलावा छात्र अपना आंध्र प्रदेश परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। एपी बोर्ड 10वीं के परिणाम एसएमएस के माध्यम से देखने के लिए छात्रों को यहां बताए गए चरणों का पालन करना होगा, सबसे पहले एसएमएस टैब खोलें, फिर दिए गए प्रारूप में एपी 10वीं हॉल टिकट संख्या दर्ज करें। उदाहरण के लिए एसएससी हॉल टिकट नंबर और इसे 56300 पर भेज दें।