आंध्र प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने सूबे में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए पहली से लेकर नौवीं कक्षा तक के स्कूलों को फिर से बंद कर दिया है। सूबे के शिक्षा मंत्री आदिमलापु सुरेश का कहना है कि पहली से लेकर नौवीं तक के स्कूलों को बंद किया गया है। जबकि, दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। शिक्षा मंत्री ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बदलाव से इंकार किया है।