आवेदन के समय कर सकते हैं करेक्शन
प्राधिकरण ने कहा कि एक बार फेल हुए प्राइवेट उम्मीदवारों को अपने पिछले वर्ष का स्कूल रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद संबंधित छात्र का विवरण प्रदर्शित किया जाएगा। छात्र इस विवरण को सत्यापित कर सकते हैं। हालांकि, अगर कोई बदलाव करना है तो ऑनलाइन आवेदन करते समय वह सुधार किया जा सकता है।
आवेदन शुल्क
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) स्कूल के छात्रों के साथ-साथ सभी PH श्रेणी के छात्रों और एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। आंध्र प्रदेश डीजीई साल में दो बार एसएससी परीक्षा आयोजित करता है।