फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP SSC 2023 Exam: आंध्रप्रदेश 10वीं की बोर्ड परीक्षा कल से शुरू, इन गाइडलाइंस का करना होगा पालन

Sun, 02 Apr 2023 06:01 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AP SSC 2023: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEAP) की  एपी एसएससी परीक्षा कल यानी तीन अप्रैल से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
Board Exam 2023 Dates - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AP SSC Exam 2023: आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा कल यानी तीन अप्रैल से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया किया है। पंजीकृत छात्र अपना एपी एसएससी 2023 हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट - bse.ap.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

एपी एसएससी की कल पहली भाषा (ग्रुप-ए) परीक्षा होगी। एपी एसएससी परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। AP SSC 2023 परीक्षा 18 अप्रैल को SSC वोकेशनल कोर्स (थ्योरी) के साथ समाप्त होगी। 
 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • एपी एसएससी हॉल टिकट: 14 मार्च 2023 
  • एपी एसएससी कक्षा 10वीं की परीक्षा: तीन अप्रैल से 18 अप्रैल 2023 तक
विज्ञापन

परीक्षा गाइडलाइंस

  • छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा।
  • उन्हें अपना एपी एसएससी 10वीं का एडमिट कार्ड और स्कूल का आईडी कार्ड परीक्षा केंद्र तक ले जाना होगा।
  • उन्हें कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, कैलकुलेटर आदि नहीं ले जाना चाहिए।
  • एपी एसएससी परीक्षा समाप्त होने से पहले छात्रों को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें