AP SSC Exam 2023: आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा कल यानी तीन अप्रैल से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया किया है। पंजीकृत छात्र अपना एपी एसएससी 2023 हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट - bse.ap.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
एपी एसएससी की कल पहली भाषा (ग्रुप-ए) परीक्षा होगी। एपी एसएससी परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। AP SSC 2023 परीक्षा 18 अप्रैल को SSC वोकेशनल कोर्स (थ्योरी) के साथ समाप्त होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
- एपी एसएससी हॉल टिकट: 14 मार्च 2023
- एपी एसएससी कक्षा 10वीं की परीक्षा: तीन अप्रैल से 18 अप्रैल 2023 तक
परीक्षा गाइडलाइंस
- छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा।
- उन्हें अपना एपी एसएससी 10वीं का एडमिट कार्ड और स्कूल का आईडी कार्ड परीक्षा केंद्र तक ले जाना होगा।
- उन्हें कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, कैलकुलेटर आदि नहीं ले जाना चाहिए।
- एपी एसएससी परीक्षा समाप्त होने से पहले छात्रों को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।