AP PGECET admit card 2020: आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम, ने आंध्र प्रदेश स्नातकोत्तर इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP PGECET 2020) परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने AP PGECET 2020 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। आंध्र प्रदेश स्नातकोत्तर इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर विजिट करें और यहां से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
आधिकारिक वेबसाइट
sche.ap.gov.in
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) 28 से 30 सितंबर तक AP PGECET 2020 परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।
इसे भी पढ़ें-कलकत्ता विश्वविद्यालय: बीए व बीएससी सेमेस्टर- 1 परीक्षाओं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें
ऐसे डाउनलोड करें AP PGECET एडमिट कार्ड
-सबसे पहले AP PGECET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-AP PGECET की आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in है।
-यहां होम पेज पर आपको हॉल टिकट डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपना विवरण सबमिट करेंगे आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-आप इस तरह आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।