फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP LAWCET Result 2022: आंध्र प्रदेश लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Sat, 06 Aug 2022 10:32 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AP LAWCET Result 2022: आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन की ओर से राज्य लॉ प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई, 2022 को किया गया था।
विज्ञापन
AP LAWCET Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AP LAWCET Result 2022: आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने राज्य लॉ प्रवेश परीक्षा/AP LAWCET 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम बीती रात ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवारलॉ प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन


इस तारीख को हुई थी परीक्षा
आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन की ओर से राज्य लॉ प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर एक पाली में दोपहर 03 बजे से लेकर 04.30 बजे तक हुई थी। परीक्षा के बाद से ही छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। अब परिणाम जारी हो गए हैं। 

इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
AP LAWCET 2022 परीक्षा की मदद से चयनित उम्मीदवारों को राज्य के विश्वविद्यालयों की ओर से जारी किए गए पांच वर्षीय एलएलबी और तीन वर्षीय एलएलबी, और पीजी लॉ कोर्स के एलएलएम/एमएल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कैसे चेक करें अपना परिणाम?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें