LAWCET/ PGLCET 2022 जरूरी दस्तावेज
लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन पत्र भरने के अलावा, उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए इन दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। इनमें AP LAWCET/ PGLCET 2022 रैंक कार्ड, हॉल टिकट, LAWCET/ PGLCET मार्कशीट, कक्षा 10, 12 की मार्कशीट, सरकार द्वारा स्वीकृत आईडी कार्ड- आधार कार्ड, मतदाता कार्ड, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, अन्य।
LAWCET/ PGLCET 2022 काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क
LAWCET/ PGLCET 2022 काउंसलिंग शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 800 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग शुल्क 500 रुपये है। ओसी और बीसी उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क 100 रुपये है।
LAWCET/ PGLCET 2022 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- lawcet-sche.aptonline.in पर जाएं।
- हॉल टिकट नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें।
- आवेदन काउंसलिंग फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- इसे सबमिट करें, डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें।
आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) 19 दिसंबर को सीटों के आवंटन की घोषणा करेगा और उम्मीदवार 23 दिसंबर तक कॉलेजों में रिपोर्ट कर सकते हैं। AP LAWCET, PGLCET 2022 काउंसलिंग शैक्षणिक वर्ष 2022- 2023 के लिए विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग या फार्मेसी कॉलेजों में पाठ्यक्रम MTech, MPharm, PharmD (PB) में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।