फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2021: बारहवीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Tue, 30 Mar 2021 01:32 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरमीडिएट सेकेंड ईयर प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है।
विज्ञापन
Board Exam News Update - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के दूसरे वर्ष की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा का प्रवेश पत्र आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov  पर जारी हुआ है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरमीडिएट सेकेंड ईयर प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें एपी इंटरमीडिएट सेकेंड ईयर एग्जाम एडमिट कार्ड
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आंध्र प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in है।
-यहां होम पेज पर आपको सेकेंड ईयर प्रैक्टिकल परीक्षा के प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-अपनी जानकारी भरने के बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
-इस तरह आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

एपी इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2021 सेकेंड ईयर छात्रों के लिए 31 मार्च 2021 से होगी। प्रैक्टिकल परीक्षा 24 अप्रैल तक होंगी। इंटरमीडिएट पहले व द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए सिद्धांत पत्र का आयोजन 6 मई से 23 मई  तक होगा। किसी भी तरह के नए अपडेट के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  @bie.ap.gov.in  पर भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें