झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। दसवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in है।
4 मई से लेकर 21 मई तक होंगी दसवीं की परीक्षाएं
दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षा 4 मई से लेकर 21 मई तक होंगी। दसवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन सुबह की शिफ्ट में होगा। परीक्षा सुबह 9:45 बजे से लेकर एक बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न स्टेप्स के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें झारखंड बोर्ड का दसवीं का एडमिट कार्ड
-सबसे पहले झारखंड बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in है।
-यहां आपको दसवीं कक्षा की परीक्षा का प्रवेश पत्र मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए करीब 7 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है।
डायरेक्ट लिंक