फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP Inter Results 2023: आंध्र बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी; प्रथम वर्ष में 61 तो द्वितीय वर्ष में 72% रहा पास प्रतिशत

Wed, 26 Apr 2023 09:39 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AP Intermediate 1st and 2nd Year Results 2023: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (बीआईईएपी) के अध्यक्ष बी सत्यनारायण ने बुधवार, 26 अप्रैल को एपी इंटर 2023 प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणामों की घोषणा कर दी है
विज्ञापन
AP Board Inter Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AP Intermediate Results, Manabadi Inter Results 2023: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (बीआईईएपी) के अध्यक्ष बी सत्यनारायण ने बुधवार, 26 अप्रैल को एपी इंटर 2023 प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणामों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश इंटर प्रथम वर्ष के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 61 फीसदी और द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 72 फीसदी रहा है। आंध्र प्रदेश इंटर प्रथम वर्ष के परिणाम 2023 देखने के लिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट results.apcfss.in और bie.ap.gov.in पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

एपी इंटर के परिणाम उन छात्रों के लिए घोषित किए गए थे जो 16 मार्च और 04 अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित एपी इंटरमीडिएट परीक्षा में उपस्थित हुए थे। एपी इंटर के परिणाम 2023 के अनुसार, कृष्णा जिला 75% छात्रों के साथ प्रथम वर्ष की परीक्षा और 83% छात्रों के साथ दूसरे वर्ष में शीर्ष पर रहा।

एपी इंटर प्रथम वर्ष के परिणाम के अंक मेमो लिंक में व्यक्तिगत विवरण के साथ विषयवार प्राप्त अंक, उत्तीर्ण प्रतिशत और योग्यता की स्थिति का विवरण होगा। छात्र 27 अप्रैल से 6 मई तक पुन: सत्यापन के लिए आवेदन कर सकेंगे। एपी इंटर पूरक परीक्षा 24 मई से 01 जून तक आयोजित की जाएगी।

एपी इंटर प्रथम वर्ष के परिणाम 2023

इस वर्ष, प्रथम वर्ष का पास प्रतिशत 61 फीसदी रहा है। इसमें सात फीसदी की वृद्धि हुई। पिछले साल, कुल पास प्रतिशत 54% था।

एपी इंटर प्रथम वर्ष का परिणाम एक नजर में 

  • परीक्षा में शामिल कुल छात्रों की कुल संख्या : 4,33,278 
  • उत्तीर्ण हुए छात्रों की संख्या : 2,66,326 
  • लड़कों का पास प्रतिशत : 58 फीसदी
  • लड़कियों का पास प्रतिशत : 65 फीसदी 
  • कुल पास प्रतिशत : 61 फीसदी

 
विज्ञापन

एपी द्वितीय वर्ष के परिणाम 2023 पास प्रतिशत

इस साल ओवरऑल पास प्रतिशत 72 फीसदी रहा है। इसमें 11 पर्सेंटेज प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष, एपी इंटर द्वितीय वर्ष के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 61% था।

एपी इंटर द्वितीय वर्ष के परिणाम छात्रों की संख्या

  • परीक्षा में शामिल कुल छात्रों की कुल संख्या :  3,79,760 
  • उत्तीर्ण हुए छात्रों की संख्या : 2,72,001
  • लड़कों का पास प्रतिशत : 68 फीसदी
  • लड़कियों का पास प्रतिशत : 75 फीसदी 
  • कुल पास प्रतिशत : 72 फीसदी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें