हालांकि एपी इंटर रिजल्ट 2023 की तारीख के संबंध में बीआईई एपी से आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है। आंध्र प्रदेश इंटर मीडिएट प्रथम वर्ष की परीक्षा 15 मार्च 2023 से तीन अप्रैल 2023 तक हुई थी, जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षा 16 मार्च से चार अप्रैल 2023 तक हुई थी। परीक्षा परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह तक जारी हो सकता है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एपी इंटर परीक्षा में पास होने के लिए, छात्रों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। जो न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, उन्हें IPASE परीक्षा या BIE AP द्वारा आयोजित पूरक परीक्षा में शामिल होना होगा।
एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षाओं के लिए, कुल 5.10 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए और द्वितीय वर्ष की इंटर परीक्षा के लिए, कुल 5.17 लाख उम्मीदवार अपनी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। अब छात्र-छात्राएं परिणाम जल्द आने की उम्मीद कर रहे हैं।