बता दें कि AP Inter Result 2020 इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
इस साल कुल 3,00,560 छात्रों ने इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।
BIEAP Inter Results 2020: कोरोना वायरस के कारण
12वीं परीक्षा के परिणाम जारी हो गए है पर ऑफिशियल वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं।
आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (Andhra Pradesh Board of Intermediate Education - BIEAP) इंटर प्रथम वर्ष और इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं।
छात्रों के लिए मार्क शीट बोर्ड जल्द ही जारी करेगा। फिलहाल छात्र एक बार परिणाम जारी होने के बाद ऑनलाइन देख सकते हैं।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आंध्र प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। जल्द सक्रिय होगा लिंक।
BIEAP Inter Results 2020: आंध्र प्रदेश में वर्ष 2019 में संपूर्ण पास प्रतिशत मध्यवर्ती (सामान्य) में 72% था, वहीं 2019 में इंटर की परीक्षा में 52,000 छात्र अनुपस्थित रहे थे।
BIEAP Inter Results 2020: करीब दस लाख से ज्यादा विद्यार्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। विद्यार्थी रिजल्ट के जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
AP Inter Result 2020: आंध्र प्रदेश बोर्ड आधे घंटे बाद इंटरमीडिएट के पहले और दूसरे साल के नतीजे घोषित करेगा।
BIEAP Inter Results 2020: वर्ष 2019 में एपी इंटरमीडिएट की परीक्षा में लगभग 3.3 लाख छात्र असफल हुए थे।
BIEAP Inter Results 2020: यदि छात्रों के मन में परिणामों को लेकर किसी प्रकार की परेशानी है तो वे बीआईटी हैदराबाद TSBIE, हैदराबाद के कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं: 040-24601010, 24732369।
कुछ छात्र आंध्र प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट इसे- bieap.gov.in समझ रहे हैं। लेकिन बता दें कि जैसे ही छात्र इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो उन्हें This page has moved. Click bie.ap.gov.in to go to the new page लिखा दिखाई देता है। इसलिए छात्र अपना परिणाम bie.ap.gov.in पर देखें।
बता दें कि इंटरमीडिएट के पहले और दूसरे साल के नतीजे शाम 4 बजे शिक्षा मंत्री अदीमुलापू सुरेश द्वारा घोषित किए जाएंगे।
BIEAP Inter 1st, 2nd Year Result 2020: जानिये कैसा था पिछले साल आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर
परिणाम जारी होने के बाद संभावना है कि ऑफिशियल वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण छात्र अपने रिजल्ट न देख पाएं। इसलिए छात्र बोर्ड परीक्षा परिणाम अमर उजाला की अंग्रेजी वेबसाइट माईरिजल्टप्लास पर भी देख सकेंगे।
बता दें इस साल इंटर पहले वर्ष के लिए 5.10 लाख और दूसरे वर्ष के लिए 5.17 लाख छात्रों ने आवेदन किया था।
एसएससी परीक्षा यानी 10वीं के लिए 6.39 लाख से अधिक छात्रों को 23 मार्च को होने वाली परीक्षा में उपस्थित होना था। लेकिन लॉकडाउन के कारण परीक्षा स्थगित की गई। नई डेटशीट के अनुसार, अब परीक्षा रविवार को सार्वजनिक अवकाश पर भी आयोजित की जाएगी।
आंध्र प्रदेश इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। यदि उन्हें एपना रेल नंबर याद नहीं है को वे एडमिट कार्ड की मदद भी ले सकते हैं।
इस साल लगभग 10.17 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हुए थे, जिन्हें पास होने के लिए 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, परिणाम आज शाम 4 बजे घोषित हो जाएंगे।
10वीं की लंबित परीक्षा 10 जुलाई से आयोजित होंगी। बता दें कि परीक्षा केवल एक शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी।
बता दें कि इस साल आंध्र प्रदेश इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय परीक्षा में लगभग 10.17 लाख छात्र शामिल हुए।
Secondary School Certificate
बता दें, जिन छात्रों के 35 से 40 अंक हैं वे D ग्रेड के हकदार होंगे और 35 से कम अंक वालों को फेल माना जाएगा।
जिन उम्मीदवारों के 51-60 अंक होते हैं उन्हें C1 ग्रेड दिया है जबकि, 41 से 50 अंक प्राप्त करने वालों को C2 ग्रेड दिया जाता है।
जिन उम्मीदवारों के 71-80 अंक होते हैं उन्हें B1 ग्रेड दिया है जबकि, 61 से 70 अंक प्राप्त करने वालों को B2 ग्रेड दिया जाता है।
91 से 100 अंक हासिल करने वाले छात्रों को A1 ग्रेड, 81 से 90 अंक वाले A2 ग्रेड दिया जाता है।
ध्यान दें कि बोर्ड छात्रों को हर साल डिवीजन देता है, जिसका निर्णय बोर्ड द्वारा प्रथम वर्ष और दूसरे वर्ष के पास प्रतिशत के आधार पर किया जाता है।
इस साल लगभग 10.17 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हुए थे, जिन्हें पास होने के लिए 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
आंध्र प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट के होमपेज पर Results will be announced at 4 P.M. on 12-06-2020 लिखा है। यानी परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर चार बजे जारी होंगे।
BIEAP Inter Result 2020: एपी बोर्ड इंटर रिजल्ट देखने के लिए इन चरणों का करें पालन
वर्ष 2019 में प्रथम वर्ष में 60 फीसदी छात्र-छात्राएं परीक्षा में पास हुए जबकि द्वितीय वर्ष में कुल 72 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे।
आपको बता दें कि पिछले वर्ष 2019 AP Inter I वर्ष की परीक्षा 27 फरवरी से 16 मार्च, 2019 तक आयोजित की गई थी। AP Inter II वर्ष की परीक्षा 28 फरवरी से 18 मार्च, 2019 तक आयोजित की गई थी।
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा परिणाम को अमर उजाला की अंग्रेजी वेबसाइट माईरिजल्टप्लास पर सबसे पहले देख सकेंगे।
इन चरणों के माध्यम से देख सकेेंगे परिणाम :
चरण 1 : सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाएं। जैसे ही परिणाम जारी होंगे, लिंक होम पेज पर सक्रिय हो जाएगा।
चरण 2 : अब होमपेज पर इंटर 1 और इंटर 2 परिणामों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अपना जरूरी विवरण जैसे- रोल नंबर दर्ज करें।
चरण 4 : जानकारी सबमिट करें।
चरण 5 : जैसे ही आप सबमिट करेंगे आपके सामने परिणाम खुल जाएंगे।
चरण 6 : भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें।