आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर रिजल्ट 2020
Board of Intermediate Education Andhra Pradesh BIEAP Inter 1st, 2nd Year Result 2020 at bie.ap.gov.in: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (Andhra Pradesh Board of Intermediate Education - BIEAP) 12वीं के पहले-दूसरे साल के परिणाम आज घोषित करेगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में बैठे हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने एक मीडिया हाउस को बताया कि परिणाम 4 बजे जारी हो जाएंगे।
इन वेबसाइट्स पर देखें अपने परिणाम-
इस साल लगभग 10.17 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हुए थे, जिन्हें पास होने के लिए 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे। ध्यान दें कि बोर्ड छात्रों को जिस डिवीजन में रखता है, उसका निर्णय प्रथम वर्ष और दूसरे वर्ष में उनके सभी पेपरों को पास करने के आधार पर किया जाता है। 91 से 100 फीसदी अंक हासिल करने वाले छात्रों को A1 ग्रेड, 81 से 90 फीसदी अंक वाले A2 ग्रेड, 71-80 फीसदी अंक B1 ग्रेड, 61 से 70 फीसदी अंक B2 ग्रेड, 51 से 60 फीसदी अंक C1 ग्रेड, C2 ग्रेड और 35 से 40 फीसदी अंक D ग्रेड और 35 से नीचे के अंकों को फेल माना जाएगा। बता दें कि परीक्षा 23 मार्च को समाप्त होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण आधुनिक भाषा पेपर- II / भूगोल की अंतिम परीक्षा 3 जून को स्थगित कर दी गई थी।
कैसे देखें अपना परिणाम-
चरण 1 : आंध्र प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : उसके बाद होमपेज पर इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष से संबंधित लिंक मिलेगा, क्लिक करें।
चरण 3 : अब अपनी जरूरी जानकारी जैसे- रोल नंबर आदि दर्ज करें।
चरण 4 : सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5 : क्लिक करते ही परिणाम खुल जाएंगे।
चरण 6 : भविष्य के लिए छात्र इन्हें डाउनलोड कर लें।