AP ICET Result 2019: AP ICET परीक्षा परिणाम की घोषणा श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरुपति द्वारा कर दी गई है। राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग परीक्षा एपी इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2019 का आयोजन श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरुपति द्वारा एपी स्टेट काउंसिल फॉर हायर एजुकेशन (APSCHE) की ओर से किया गया था। उम्मीदवार का AP ICET परीक्षा परिणाम 2019 आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर घोषित कर दिया गया है। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और कर रहें हैं परीक्षा परिणाम का इंतजार तो वे अब AP ICET की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें और अपने परीक्षा परिणाम को नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर उसे डाउनलोड करें।