फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP ICET 2021: आंध्र प्रदेश आईसीईटी आवेदन फॉर्म करेक्शन विंडो खुली, 10 सितंबर तक सुधार का मौका

Wed, 08 Sep 2021 02:39 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Andhra Pradesh ICET Application Correction Window Open: AP ICET आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन की ओर से श्रीवेंकटेश्वर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
चर्चा करते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीवेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरुपति की ओर से बुधवार, 08 सितंबर से आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP ICET) के आवेदन फॉर्म 2021 में संशोधन प्रक्रिया सुविधा शुरू कर दी है। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड में श्रेणी-2 में परिवर्तन कर पाने में सक्षम होंगे।

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश आईसीईटी एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो को sche.ap.gov.in पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आवेदक केवल 10 सितंबर, 2021 तक श्रेणी-2 में सुधार कर सकेंगे। साथ ही, 5000 रुपये के विलंब शुल्क के साथ एपी आईसीईटी आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर है।
उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश आईसीईटी आवेदन सुधार विंडो को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। पहली श्रेणी में वे विवरण शामिल हैं जिन्हें उम्मीदवारों द्वारा बदला नहीं जा सकता है, हालांकि, अधिकारियों से एक लिखित अनुरोध किया जा सकता है। जबकि दूसरी श्रेणी में, उम्मीदवार स्वयं ऑनलाइन मोड में सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन


AP ICET 2021 आवेदन सुधार विंडो - सीधा लिंक

AP ICET 2021 आवेदन पत्र में सुधार कैसे करें?
उम्मीदवार जो अपने AP ICET आवेदन पत्र में परिवर्तन या सुधार करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - sche.ap.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। AP ICET 2021 आवेदन पत्र को संपादित करने का तरीका जानने के लिए चरणों का पालन करें -

  • चरण 1 - आधिकारिक वेबसाइट - sche.ap.gov.in पर जाएं।
  • चरण 2 - उपलब्ध 'कैटेगरी-2  करेक्शन' लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3 - भुगतान संदर्भ आईडी, पंजीकरण संख्या, योग्यता डिग्री हॉल टिकट नंबर, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • चरण 4 - भरा हुआ आंध्र प्रदेश ICET आवेदन पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टेप 5 - एप्लीकेशन में जरूरी बदलाव करें और इसे सेव कर लें।


AP ICET 2021 आवेदन सुधार श्रेणियां


आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एपी इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (ICET) आवेदन सुधार विंडो में दो श्रेणियां हैं। पहली श्रेणी में वे विवरण शामिल हैं जिन्हें उम्मीदवारों द्वारा संपादित नहीं किया जा सकता है। हालांकि, उनमें बदलाव के लिए वे वैध स्कैन किए गए दस्तावेजों के साथ ई-मेल के माध्यम से अधिकारियों को एक लिखित अनुरोध भेज सकते हैं। दूसरी श्रेणी ऑनलाइन मोड में उम्मीदवारों के लिए सुधार के लिए खुली है।

श्रेणी 1: विवरण जो उम्मीदवार द्वारा संपादित नहीं किया जा सकता
  • परीक्षा हॉल-टिकट संख्या
  • हस्ताक्षर और फोटो
  • पिता का नाम
  • उम्मीदवार का नाम
  • जन्म की तारीख

श्रेणी 2: विवरण जिन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिये बदला जा सकता है
  • माता का नाम
  • श्रेणी और लिंग
  • पत्राचार का पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी
  • आधार-कार्ड विवरण, विशेष श्रेणी, एसएससी हॉल टिकट नंबर और उत्तीर्ण होने का वर्ष
  • जन्म जिला या राज्य
  • शैक्षिक विवरण
  • गैर-अल्पसंख्यक/ अल्पसंख्यक वर्ग
  • स्थानीय क्षेत्र की स्थिति
  • योग्यता परीक्षा

14 जिलों में ऑफलाइन मोड में  होगी AP ICET 
विज्ञापन

AP ICET आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन की ओर से श्रीवेंकटेश्वर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP ICET) परीक्षा आंध्र प्रदेश के 14 जिलों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। APICET 2021 परीक्षा दो स्लॉट में आयोजित की जाएगी, यानी 17 और 18 सितंबर को प्रत्येक दिन सुबह 09 से 11.30 बजे और दोपहर 03 से शाम 5.30 बजे तक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें