AP EAPCET 2022: तकनीकी शिक्षा विभाग आंध्र प्रदेश ईएपीसीईटी 2022 काउंसलिंग सीट आवंटन परिणाम की घोषणा छह दिसंबर को करेगा। एपी ईएपीसीईटी 2022 आवंटन शाम छह बजे के बाद जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार आंध्र प्रदेश EAPCET 2022 रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट eapcet-sche.aptonline.in से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी उन्हें सात दिसंबर से 12 दिसंबर, 2022 तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।