अन्ना विश्वविद्यालय ने 3 मई से शुरू होने वाली ऑनलाइन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। हालांकि अभी विश्वविद्यालय की तरफ से इन परीक्षाओं के संशोधित तिथि को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। विश्ववविद्यालय ने आधिकारिक बयान में कहा है कि स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। विश्वविद्यालय 3 मई से विद्यार्थियों के लिए री-एग्जाम ऑनलाइन करा रहा था, जिन्हें अब स्थगित कर दिया गया है।