अन्ना विश्वविद्यालय ने 3 मई से शुरू होने वाली ऑनलाइन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। हालांकि अभी विश्वविद्यालय की तरफ से इन परीक्षाओं के संशोधित तिथि को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। विश्ववविद्यालय ने आधिकारिक बयान में कहा है कि स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। विश्वविद्यालय 3 मई से विद्यार्थियों के लिए री-एग्जाम ऑनलाइन करा रहा था, जिन्हें अब स्थगित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि इस वक्त देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हो गई है जिसकी वजह से एक बार फिर से कॉलेज और विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया गया है और कई राज्यों में यूनिवर्सिटी एग्जाम स्थगित कर दिए गए हैं।
दरअसल, जो छात्र सेमेस्टर परीक्षाएं नहीं दे पाए थे, उनके लिए विश्वविद्यालय ने री-एग्जाम की घोषणा की थी। ये री-एग्जाम 3 मई से शुरू होने वाले थे, जिन्हें अब स्थगित कर दिया गया है। अब विश्वविद्यालय कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई वर्तमान स्थिति के आंकलन के बाद ही इन परीक्षाओं को लेकर नई तिथि घोषणा करेगा। आपको बता दें कि मद्रास के दूसरे कॉलेजों में भी कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।