मंत्री ने स्वयं सौंपे प्रवेश पत्र
5 जुलाई को मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों बच्चों का तत्काल दाखिला सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद 7 जुलाई को मंत्री स्वयं नेल्लोर के वीआर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन हाई स्कूल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे और दोनों बच्चों को प्रवेश पत्र सौंपे।
उन्होंने बच्चों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि शिक्षा विभाग उनकी पढ़ाई में पूरा सहयोग करेगा। जब बच्चों ने नगर आयुक्त से पूछा, "सर, क्या आप हमें भी पढ़ा सकते हैं?" तो उन्होंने बच्चों को अपना फोन नंबर देकर किसी बड़े के साथ लौटने की सलाह दी थी ताकि दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
अधिकारियों ने मंत्री को जानकारी दी कि बच्चों को सरकारी कल्याण योजनाओं के अंतर्गत सहायता दी जाएगी और उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहे, इसके लिए निगरानी भी की जाएगी।