फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: 12 अगस्त से शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं, इस दिन से खुलेंगे विद्यालय, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Thu, 08 Jul 2021 10:22 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आंध्र प्रदेश सरकार 12 जुलाई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करेगी। कुछ दिनाें बाद ऑफलाइन कक्षाओं की भी होगी शुरुआत।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश स्कूल - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा राज्य भर के विद्यालयों को फिर से खोलने का फैसला किया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री ऑडिमुलपु सुरेश ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि 12 जुलाई से राज्य के सभी विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। वहीं ऑफलाइन कक्षा की शुरुआत 16 अगस्त से होगी। इसके लिए सभी शिक्षकों के टीकाकरण की प्रक्रिया को भी पूरा करने की योजना भी बनाई गई है। 

विज्ञापन

कनुका योजना की तैयारी, सीएम ने दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री ने विद्या कनुका योजना के तहत छात्रों को उपलब्ध कराई जाने वाली ऑक्सफोर्ड इंग्लिश टू इंग्लिश, तेलुगु डिक्शनरी का निरीक्षण किया और कहा कि योजना के तहत उपलब्ध कराई गई सभी पाठ्यपुस्तकें, बैग, वर्दी, नोटबुक, जूते और बेल्ट की जांच की जाए और इन्हें वितरण के लिए तैयार किया जाए। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से अगस्त में विद्या कनुका योजना के कार्यान्वयन के लिए तैयार रहने का आग्रह किया।

प्रदेश में कोरोना के मामलें
राज्य में विद्यालयों को फिर से खोलने का फैसला घटते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए लिया गया है। 6 जुलाई की बात करें तो राज्य में कोरोना संक्रमण के 3042 नए मामले, 3748 मरीज ठीक और 28 की मौत हुई थी। जिसके बाद अब राज्य में कुल 19,08,065 नए मामले, 18,61,937 मरीज ठीक और 12,898 मरीजों की मौत हो गई है। प्रदेश में कुल एक्टिव मामले 33,230 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें