फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Olympiad: अमर उजाला ओलंपियाड में अब गणित भी शामिल, छात्रों की लॉजिकल स्किल होगी मजबूत

Sat, 05 Jul 2025 08:10 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Amar Ujala Olympiad: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में अब गणित विषय को भी जोड़ा गया है। इससे बच्चों की सोचने-समझने की ताकत बढ़ेगी और उन्हें आगे चलकर अच्छा करियर बनाने का मौका मिलेगा
विज्ञापन
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Math Olympiad for Students: आज के दौर में शिक्षा सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है। यह प्रतिस्पर्धा, समस्या, समाधान और तार्किक क्षमता की सच्ची परख का समय है। गणित वही जमीन तैयार करता है, जिस पर हर बड़ा करियर खड़ा होता है। इसी सोच के साथ Amar Ujala National Olympiad (AUNO) 2025 में गणित को एक प्रमुख और स्वतंत्र विषय के रूप में शामिल किया गया है, ताकि छात्र अपनी क्षमता को सिर्फ कक्षा स्तर पर नहीं. बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी जांच सकें।

संपर्क और आवेदन

अधिक जानकारी के लिए इस टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें:

विज्ञापन

1800-121-1166

पंजीकरण के लिए amarujalaolympiad.com पर जाएं या नीचे दिए गए QR को स्कैन करें।


यह सिर्फ एक परीक्षा नहीं एक मंच है अपने भीतर की गणितीय प्रतिभा को पहचानने, निखारने और उजागर करने का।
अब आपकी बारी है, आगे बढ़िए, सोचिए और साबित करिए।

AUNO Maths Olympiad के अनगिनत फायदे

1. राष्ट्रीय स्तर पर अपनी रैंक जानने का मौका
अधिकतर छात्र स्कूल के टॉपर होते हैं, लेकिन उन्हें कभी यह नहीं पता चलता कि वे देशभर के छात्रों के बीच कहां खड़े हैं। AUNO उन्हें यह प्लेटफार्म देता है एक निष्पक्ष, व्यापक और सटीक मूल्यांकन।
 

2.सिर्फ परीक्षा नहीं, एक संपूर्ण अभ्यास प्रणाली
हर छात्र को मिलेगा एक विशेष डिजिटल डैशबोर्ड (amarujalaolympiad.com), जिसमें उपलब्ध होंगे।
मुफ्त प्रैक्टिस क्वेश्चन (MCQs): गणित की मुख्य अवधारणाओं पर आधारित।
मॉक टेस्ट: परीक्षा पैटर्न के अनुरूप अनुभव
सेल्फ-असेसमेंट रिपोर्ट: जिससे छात्र अपनी प्रगति का विश्लेषण कर सकें और सुधार की दिशा में अग्रसर हो सकें।
 
3. आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की तैयारी
AUNO छात्रों को न सिर्फ अकादमिक स्तर पर मजबूत बनाता है, बल्कि उन्हें
प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं और जीवन की चुनौतियों के लिए बिना किसी दबाव तथा सकारात्मक आत्म-मूल्यांकन के जरिये तैयार करता है।
 
विज्ञापन

नई विषय सूची

कक्षा-वार इस प्रकार है

कक्षा 3–5: इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग।
कक्षा 6–10: इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक एंड एआई।
कक्षा 11–12: इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक एंड एआई।

गणित की अहमियत क्यों

गणित एक ऐसा विषय है जो सिर्फ संख्याओं तक सीमित नहीं, बल्कि तर्कशक्ति, निर्णय क्षमता और विश्लेषणात्मक सोच की नींव रखता है। चाहे वह JEE, CUET, NDA, UPSC, CAT, SSC जैसी परीक्षाएं हों या कॉर्पोरेट दुनिया में निर्णय लेना।  गणित हर जगह मौलिक भूमिका निभाता है।

आज के डिजिटल युग में, डाटा एनालिटिक्स, AI,बिजनेस, रिसर्च और तकनीकी इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में गणित की गहरी समझ सबसे बड़ा हथियार है।

गणितीय क्षमता रखने वाले छात्र समस्या सुलझाने में तेज, मानसिक रूप से मजबूत और चुनौती को अवसर में बदलने में सक्षम होते हैं।

परीक्षा संरचना

ओलंपियाड दो चरणों में आयोजित हाेगा
लेवल 1 (स्कूल स्तर): 6 नवंबर – 13 नवंबर 2025।
लेवल 2 (राष्ट्रीय स्तर): चयनित छात्रों के लिए।

चयन प्रक्रिया: लेवल 1 में शीर्ष 20% प्रदर्शन करने वाले छात्र लेवल 2 के लिए चुने जाएंगे।

पुरस्कार

जिला स्तर: मेडल और प्रमाण पत्र
राज्य स्तर: नकद पुरस्कार + शील्ड + प्रमाण पत्र
राष्ट्रीय स्तर: नकद पुरस्कार + ट्रॉफी + प्रमाण पत्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें