फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUNO 2025: लगातार अभ्यास ही सफलता की नींव, अमर उजाला ओलंपियाड में भाग लेने वाले के लिए आर माधवन का संदेश

Mon, 01 Sep 2025 08:47 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Amar Ujala National Olympiad 2025: बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन का मानना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने का सबसे बड़ा मंत्र है लगातार अभ्यास। उनका कहना है कि बिना तैयारी और अभ्यास के जीत सिर्फ कहानियों में मिलती है, असल जिंदगी में नहीं। अभ्यास ही डर को आत्मविश्वास में, कमजोरी को ताकत में और मेहनत को सफलता में बदल देता है।
विज्ञापन
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2025-26 (AUNO 2025) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amar Ujala National Olympiad 2025: बिना तैयारी की जीत सिर्फ किस्सों-कहानियों में होती है, असल जिंदगी में नहीं। जिंदगी के हर मोड़ पर चाहे बोर्ड परीक्षा ही, प्रतियोगी परीक्षा हो या कोई बड़ी जीवन को चुनौती। विजय उन्हीं को मिलती है जो लगातार अभ्यास करते हैं। यही अभ्यास डर को आत्मविश्वास में, कमजोरी को ताकत में और कोशिश को कामयाबी में बदल देता है। यह कहना है बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन का।

विज्ञापन


उनका कहना है कि जीतने के लिए जरूरी है अभ्यास, और अभ्यास के लिए जरूरी है प्रतियोगिता की आदत। यही कारण है कि जो विद्यार्थी बार-बार अभ्यास करते हैं, वही परीक्षा में समय का सही उपयोग करना सीखते हैं. गलतियों से सबक लेते हैं और हर बार बेहतर प्रदर्शन करते हैं। सच यही है कि अभ्यास जितना गहरा होगा, सफलता उतनी ही आपके करीब होगी।

ओलंपियाड क्यों अहम

ओलंपियाड विद्यार्थियों को भविष्य की हर चुनौतियों के लिए तैयार करता है और अवसर देता है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर देशभर के बच्चों के बीच अपनों रैंक के साथ-साथ अपनी ताकत और कमजोरियां जान सकें। यह बच्चों को शुरुआत से ही प्रतियोगिता की आदत डालता है और उन्हें परीक्षा के असल माहौल का अनुभव कराता है, जिससे घबराहट दूर ही और आत्मविश्वास बाड़े। यह अवसर देता है कि वे क्लासरूम से बाहर निकलकर अपने जिले, राज्य और पूरे देशभर में अपनी रैंकिंग जान सकें। यह उन्हें देशव्यापी मंच पर अभ्यास करने और अपनी क्षमता साबित करने का मौका प्रदान करता है।

डैशबोर्ड अभ्यास का सही साधन

डैशबोर्ड अभ्यास की महत्ता को समझते हुए Amar Ujala National Olympiad ने विद्यार्थियों के लिए एक विशेष डैशबोर्ड तैयार किया है, जो हर बच्चे को पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

डैशबोर्ड पर विद्यार्थियों को मिलता है:-
  • Practice Questions: विषयवार अभ्यास सामग्री
  • Webinars और Expert Sessions: नयी तकनीक, नये विषय और भविष्य की तैयारियों पर अपडेटेड रहने के लिए
  • Mock Tests: परीक्षा जैसा अनुभव
  • Solutions और Reports: ताकि वे अपनी प्रगति देख सके और सुधार कर सके
विज्ञापन

संपर्क और आवेदन

हेल्पलाइन : 1800-121-1166
पंजीकरण : amarujalaolympiad.com पर जाएं या QR को स्कैन करें।

विषय सूची (कक्षा-वार)

  • कक्षा 3–5 : इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग
  • कक्षा 6–10 : इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक और AI
  • कक्षा 11–12 : इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक और AI

परीक्षा संरचना

  • लेवल 1 (स्कूल स्तर) : 6 नवंबर – 13 नवंबर 2025
  • लेवल 2 (राष्ट्रीय स्तर) : टॉप 20% चयनित छात्र
  • चयन प्रक्रिया : लेवल 1 में शीर्ष 20% प्रदर्शन करने वाले छात्र लेवल 2 के लिए चुने जाएंगे

पुरस्कार :

  • जिला स्तर: मेडल + प्रमाण पत्र
  • राज्य स्तर : नकद पुरस्कार + शील्ड + प्रमाण पत्र
  • राष्ट्रीय स्तर : नकद पुरस्कार + ट्रॉफी + प्रमाण पत्र

अभिभावकों-छात्रों के लिए प्रेरणा

एक समय था जब अभिभावक बच्चों की पढ़ाई का आकलन केवल वार्षिक रिपोर्ट कार्ड से करते थे। लेकिन आज के समय में यह सफलता के लिए पर्याप्त नहीं है। अगर बच्चों को भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं और अवसरों के लिए तैयार करना है, तो उन्हें बचपन से ही कई विषयों में परखना और निखारना जरूरी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें