फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Safalta: अमर उजाला 'सफलता' का RAS और BPSC परीक्षा विशेषांक लॉन्च, टॉपर्स के टिप्स से बना सकेंगे बेहतर रणनीति

Sun, 20 Aug 2023 06:06 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

इस अंक में आरएएस और बीपीएससी टॉपर्स आपको बताएंगे इन परीक्षाओं की प्रकृति एवं तैयारी की सटीक रणनीति, तो वहीं दूसरी ओर सिविल सेवा परीक्षा, 2022 में हिंदी माध्यम में पहला स्थान पाने वाली कृतिका मिश्रा से मिलेंगे कामयाबी के 10 मूलमंत्र।
विज्ञापन
अमर उजाला। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समर्पित मासिक पत्रिका अमर उजाला सफलता का नवीनतम आरएएस और बीपीएससी परीक्षा विशेषांक लॉन्च कर दिया गया है। यह विशेषांक राजस्थान पीसीएस और बिहार की 69वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है।

इस विशेषांक में राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत के साथ ही बिहार की 69वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले विषयों और पिछले 12 वर्षों में सामान्य अध्ययन से पूछे गए वस्तुनिष्ठ सवालों का विश्लेषण दिया गया है, ताकि अभ्यर्थी परीक्षा पैटर्न के हिसाब से खुद को तैयार कर सकें। इस अंक में आरएएस और बीपीएससी टॉपर्स आपको बताएंगे इन परीक्षाओं की प्रकृति एवं तैयारी की सटीक रणनीति, तो वहीं दूसरी ओर सिविल सेवा परीक्षा, 2022 में हिंदी माध्यम में पहला स्थान पाने वाली कृतिका मिश्रा से मिलेंगे कामयाबी के 10 मूलमंत्र। परीक्षा की तैयारी के लिए कब क्या पढ़ें, तैयारी में इंटरनेट का कैसे करें उपयोग, साक्षात्कार की तैयारी के लिए टॉपर्स के टिप्स परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएंगे। इसके अलावा इस विशेषांक में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न समसामयिक विषयों का संग्रह है। कुछ विशेषज्ञों के आलेख भी दिए गए हैं, जिनसे आपको विभिन्न मुद्दों पर अपना दृष्टिकोण बनाने में मदद मिलेगी। चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण, प्रधानमंत्री मोदी की तीन दिवसीय फ्रांस और यूएई यात्रा, विंबलडन के नए चैंपियन बने कार्लोस अल्काराज जैसी प्रमुख घटनाओं की सारगर्भित जानकारी आपकी तैयारी में सहायक होगी। मात्र 120 रुपये में उपलब्ध यह विशेषांक आप ऊपर दी गई वेबसाइट या क्यूआर कोड को स्कैन कर खरीद सकते हैं।

यहां से खरीदें

  1. www.udaan.amarujala.com  पर ही केवल यह पुस्तक उपलब्ध है।
  2. संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001211166 या व्हाट्सएप नंबर 7065047252 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें