फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TEDxIMTGhaziabad: वक्ताओं और प्रतिभागियों को फिर मिलेगा बड़ा प्लेटफॉर्म, 23 जनवरी को ले सकते हैं भाग

Sat, 22 Jan 2022 02:08 PM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

TEDx टॉक एक ऐसा इवेंट है जिसे पूरी दुनिया में आयोजित किया गया है और अब आईएमटी गाजियाबाद को इसकी मेजबानी का मौका मिला है।
विज्ञापन
Amar Ujala TEDXIMTGhaziabad - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक IMTGhaziabad, TEDx वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। TEDx एक स्वतंत्र रूप से आयोजित कार्यक्रम है जो महत्वपूर्ण बातचीत को शुरू करने के लिए वक्ताओं और प्रतिभागियों को एक छत के नीचे लाने पर केंद्रित है। यह कार्यक्रम वर्चुअल मोड से 23 जनवरी यानी रविवार दोपहर 2.00 बजे को आयोजित किया जा रहा है। अमर उजाला TEDxIMTGhaziabad का मीडिया पार्टनर बना है। मीडिया कंपनी ने खुद इसकी जानकारी है।

विज्ञापन

 
TEDx कार्यक्रम का विषय है LUMOS NOX

TEDx स्थानीय, स्व-संगठित कार्यक्रमों का एक कार्यक्रम है जो वक्ताओं को प्रौद्योगिकी, मनोरंजन, डिजाइन से जुड़े अनुभव साझा करने के लिए एक साथ लाता है। इस कार्यक्रम में वक्ताओं को अपना विचार रखने का मौका मिलेगा। TEDx टॉक एक ऐसा इवेंट है पूरी दुनिया में आयोजित किया गया है और अब आईएमटी गाजियाबाद को इसकी मेजबानी का मौका मिला है। इस आयोजन का विषय "लुमोस नॉक्स" है, जिसका अर्थ है अंधेरे में प्रकाश। इस कार्यक्रम में विभिन्न पृष्ठभूमियों के 7 प्रख्यात वक्ताओं को इस विषय पर अपनी बात रखने के लिए आमंत्रित किया है।

Tedx के इंस्टाग्राम हैंडल पर ले सकते हैं विस्तृत जानकारी
कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए Tedx के इंस्टाग्राम हैंडल पर जा सकते हैं- https://www.instagram.com/tedximtg/

 इस कार्यक्रम के  वक्ता इस प्रकार हैं...

1. मोहम्मद शम्स आलम शेखो
पैरा तैराक, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता, विश्व रिकॉर्ड धारक 

 2. जय ठाकुर
फोटोग्राफर, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मान्यता, भारत सरकार द्वारा मॉस्को इंटरनेशनल फोटो अवार्ड, टोक्यो इंटरनेशनल फोटो अवार्ड, वाटर हीरोज अवार्ड के प्राप्तकर्ता 
विज्ञापन
विज्ञापन


3. श्वेता कोठारी
स्वतंत्र पत्रकार, सामाजिक मुद्दों और सार्वजनिक नीतियों पर काम करता है, हैशटैग अवर स्टोरीज में मैनेजिंग प्रोड्यूसर

 4. अर्जुन देशपांडे
जेनेरिक आधार के जनक, स्टार्ट अप जो लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराती है

5.अमित हंस
एडुकॉर्प ट्रेनिंग में वरिष्ठ कॉर्पोरेट ट्रेनर और नेता 

6. जिमी मिस्त्री
डेला ग्रुप के संस्थापक और सीईओ, डेला लीडर्स क्लब। पारसी समुदाय के उत्थान के लिए परोपकारी गतिविधियां 

7.आमोद कांथो
कार्यकर्ता, सिविल सेवक, एनजीओ प्रयास के संस्थापक। डीसीपीसीआर के अध्यक्ष 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें