फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BA LLB Cut-Off: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कल से बीए एलएलबी प्रवेश काउंसलिंग शुरू, ऐसे करना होगा आवेदन

Fri, 11 Nov 2022 02:13 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

Allahabad University BA LLB Cut-Off: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कल से बीए एलएलबी प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BA LLB Cut-Off: इलाहाबाद विश्वविद्यालय कल यानी 12 नवंबर 2022 से बीए एलएलबी प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करेगा। विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों के लिए बीए एलएलबी कट-ऑफ अंक की घोषणा की है। जिन उम्मीदवारों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय बीए एलएलबी कट-ऑफ हासिल किया है। वे विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल - alldunlv.ac.in पर काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय BA LLB 2022 काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तारीखें
  • दस्तावेजों का पंजीकरण और अपलोडिंग प्रक्रिया 12 नवंबर 2022 सुबह 9:30 बजे से 13 नवंबर 2022 सुबह 11:30 बजे तक होगी। 
  • काउंसलिंग और आवंटन की प्रक्रिया 13 नवंबर 2022 सुबह 11:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
  • शुल्क 13 नवंबर 2022 शाम पांच बजे से 14 नवंबर 2022 शाम पांच बजे तक।

BA LLB cut-off 2022 कट ऑफ
  • सब कैटेगरी (यूआर) के लिए 603.17507 कट-ऑफ है।
  • अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 468.195154  कट-ऑफ है।
  • अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 354.076728  कट-ऑफ है।

एयू बीए एलएलबी काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड की ओरिजनल स्कैन कॉपी।
  • कक्षा 10 की मार्कशीट की ओरिजिनल स्कैन की हुई कॉपी।
  • कक्षा 12 की मार्कशीट की ओरिजिनल स्कैन की हुई कॉपी।
  • ट्रांसफर और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की ओरिजनल स्कैन की हुई कॉपी।
  • अंतराल वर्ष के उपक्रम की ओरिजिनल स्कैन की गई प्रति (यदि लागू हो)।
  • हाल के जाति प्रमाण पत्र (एससी / एसटी / ओबीसी) की ओरिजिनल स्कैन की गई कॉपी।
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की ओरिजनल स्कैन की गई कॉपी।
  • आधार कार्ड की स्कैन कॉपी।
  • एंटी रैगिंग अंडरटेकिंग की स्कैन कॉपी।
विज्ञापन

एयू बीए एलएलबी काउंसलिंग प्रक्रिया
  • सबसे पहले विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल - alldunlv.ac.in पर जाएं।
  • CUET UG/PG प्रोफेशनल कोर्स काउंसलिंग 2022 पर क्लिक करें।
  • आधिकारिक पोर्टल में दिए गए निर्देशों के अनुसार सभी जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद पंजीकरण शुल्क जमा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें