फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AU Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए आज से करें आवेदन, 49 विषयों में 873 सीटों पर दाखिला

Thu, 25 Sep 2025 02:53 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Allahabad PhD Admission 2025-26: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 में पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से चालू होगी। 
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, (AU) - फोटो : X(@UoA_Official)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AU PhD Admission: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए तिथियां जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है और ऑनलाइन पंजीकरण व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन

जरूरी योग्यता

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत अंक आवश्यक होंगे। यह न्यूनतम योग्यता मानक सभी अभ्यर्थियों पर लागू होगा।

प्रवेश मूल्यांकन प्रक्रिया कुल 120 अंकों की होगी। इसमें शैक्षणिक प्रदर्शन के 20 अंक, एनटीए परीक्षा (यूजीसी-नेट स्कोर) के 70 अंक और रिसर्च एप्टीट्यूड टेस्ट के 30 अंक शामिल किए जाएंगे। यानी यूजीसी नेट स्कोर को 70 अंकों के वेटेज में परिवर्तित कर दिया जाएगा। 

873 सीटों पर होगा दाखिला

इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश 2025 के अंतर्गत कुल 49 विषयों में 873 सीटों पर दाखिला होगा। इनमें से 534 सीटें विश्वविद्यालय परिसर में उपलब्ध हैं, जबकि 339 सीटें संबद्ध कॉलेजों के लिए निर्धारित की गई हैं।

शुल्क विवरण इस प्रकार है:

विवरण शुल्क 
पंजीकरण/प्रवेश शुल्क (एकमुश्त) 25,000
प्री-पीएचडी कोर्सवर्क शुल्क (एकमुश्त) 20,000
वार्षिक शुल्क 50,000
लैब सुविधा शुल्क 10,000
थीसिस जमा शुल्क 30,000
विज्ञापन

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • आवेदन का प्रारूप पूरी तरह ऑनलाइन है। फॉर्म भरते समय आवेदक को पूरी सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि दी गई जानकारी किसी भी स्थिति में संशोधित या परिवर्तित नहीं की जाएगी। फॉर्म में गलती होने पर विश्वविद्यालय जिम्मेदार नहीं होगा।
  • आवेदक को अपनी सामाजिक श्रेणी (अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और उप-श्रेणी (जैसे जाति) स्पष्ट रूप से भरनी होगी। आवेदन पत्र में दी गई श्रेणी को बाद में बदला नहीं जा सकेगा।
  • पंजीकरण फॉर्म में यह बताना अनिवार्य है कि क्या आवेदक को किसी न्यायालय ने दंडित किया है या उसके विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक/पुलिस कार्रवाई लंबित है। इसे छिपाने पर उसकी उम्मीदवारी कभी भी रद्द की जा सकती है।
  • पात्रता मानदंड पूरे करने पर आवेदक एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन प्रत्येक विषय हेतु अलग आवेदन पत्र और निर्धारित पंजीकरण शुल्क जमा करना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें