फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AU PGAT 2023: इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीजीएटी प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी, जानें कब-कौन सा पेपर

सार

Allahabad University PGAT 2023: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (AU) ने पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट (PGAT 2023) के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। 
विज्ञापन
Allahabad University
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Allahabad University PGAT 2023 Exam Schedule Out: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (AU) ने पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट (PGAT 2023) के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in के माध्यम से परीक्षा के कार्यक्रम की जांच कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (AU) में पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट परीक्षा 2 जून को शुरू होने वाली है। यह परीक्षा 05 जून तक दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आयोजित की जाएगी। पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली और नई दिल्ली सहित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

बता दें कि पीजीएटी 2023 निम्नलिखित 32 पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें एलएलबी, एम.कॉम और एलएलएम के साथ, पीजीएटी- I (बी.एड., एम.एड., एमबीए (आरडी) और एमबीए सहित 24 पाठ्यक्रम शामिल हैं। संस्थान द्वारा प्रस्तावित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों (एम.सी.ए., एम.एससी. फूड टेक., एम. वोक. मीडिया स्टडीज और पीजीडीसीए के अलावा व्यावसायिक अध्ययन के पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पीजीएटी 2023 कुल 9467 सीटों (विश्वविद्यालय परिसर के लिए 4203 और घटक कॉलेजों के लिए 5264) के लिए आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें