बता दें कि शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए सैनिक स्कूलों की कक्षा छह और नौवीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आठ जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2023 के लिए एडवांस एग्जाम सिटी सूचना पर्चियां जारी की थी। परीक्षा में भाग लेने के पंजीकृत एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
AISSEE 2023 के लिए आयु सीमा एवं पात्रता मापदंड
एक उम्मीदवार सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए पात्र है, यदि वह परीक्षा के प्रत्येक विषय में न्यूनतम 25 फीसदी अंक और सभी विषयों के कुल मिलाकर 40 फीसदी अंक प्राप्त करता है। इसके बलावा, कक्षा छह में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 31 मार्च, 2023 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए और कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 31 मार्च, 2023 को 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए