अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एएमयू प्रवेश परीक्षा 2020 का शेड्यूल जारी किया है। दरअसल, विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी प्रवेश परीक्षाओं की तारीख में बदलाव करते हुए पूरा शेड्यूल जारी किया है। पहले यूजी व पीजी प्रवेश परीक्षाएं 22 नवंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब यूजी व पीजी एंट्रेंस एग्जाम की शुरुआत 1 नवंबर से होगी।
इसे भी पढ़ें-UPSC NDA Result 2020: एनडीए परीक्षा के परिणाम घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की स्नातक और स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाएं अब 1 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की नई तारीखों का पूरा शेड्यूल अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। पहले ये प्रवेश परीक्षाएं 22 नवंबर से 2 दिसंबर तक होनी थी। इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए यूनिवर्सिटी परीक्षाओं से दो दिन पहले प्रवेश पत्र जारी करेगी। ये सभी प्रवेश परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। इसी तरह विश्वविद्यालय ने डिपार्टमेंटल टेस्ट कोर्स की तारीखों में भी बदलाव किया है। अब एएमयू डिपार्टमेंट कोर्स केवल अलीगढ़ में ही आयोजित किया जाएगा। परीक्षाओं और प्रवेश पत्र संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com पर विजिट करें। गौरतलब है कि इससे पहले विश्वविद्यालय ने छात्रों को एक अक्तूबर से लेकर 7 अक्तूबर तक परीक्षा केंद्रों में बदलाव की सुविधा भी दी थी।