फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसईई : दूसरे स्पॉट राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन आज तक, जानें एकेटीयू कब करेगा आयोजित

Mon, 12 Aug 2019 08:22 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) द्वारा प्रदेश के सरकारी इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फॉर्मेसी व आर्कीटेक्चर संस्थानों में काउंसलिंग के बाद बची सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरा स्पॉट राउंड 14 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन का मौका 12 अगस्त तक दिया गया है। अब तक लगभग 125 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं।

विज्ञापन


 पहले चरण की स्पॉट राउंड काउंसलिंग के बाद आईईटी, केएनआईटी, बीआईईटी की सीटें भर गई हैं। अन्य सरकारी संस्थानों की भी प्रमुख ब्रांचों की सीटें लगभग भर गई हैं। कुछ ब्रांचों में लगभग 227 सीटें खाली हैं। इनके लिए आवेदन चल रहे हैं। इस चरण की काउंसलिंग में वे विद्यार्थी भी शामिल होंगे जिन्होंने पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और उन्हें सीटें नहीं मिलीं और वे विद्यार्थी जिन्हें मेरिट में नहीं शामिल किया गया था।

वहीं इस बार बीआर्क की बची सीटों के लिए भी काउंसलिंग होगी, क्योंकि पहले चरण में एआईसीटीई द्वारा आखिरी समय में प्रवेश योग्यता में संशोधन के कारण इसे शामिल नहीं किया गया था। इसके लिए भी रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। 14 की काउंसलिंग आखिरी होगी। इसके बाद प्रवेश नहीं होंगे।
विज्ञापन


पौधे रोपकर भेजें फोटो
एकेटीयू द्वारा 9 से 15 अगस्त तक पौधरोपण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में रजिस्ट्रार नंदलाल सिंह ने सभी संबद्ध कॉलेज को पत्र भेजकर कहा है कि वे अपने यहां बरगद, पीपल आदि पौधे लगाएं। पौधरोपण कार्यक्रम की फोटो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर संबंधित लिंक पर प्रतिदिन के आधार पर अपलोड करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ये शख्स हर साल कमा रहा है 260 करोड़, नौकरी छोड़ छात्रों को देता है कोचिंग

शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें