सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीजी और एलएलबी की दूसरी मेरिट सोमवार को जारी होगी। इनके एडमिशन 13 और 14 अगस्त को होंगे। अब तक यूजी-पीजी और एलएलबी में एक लाख 33 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं।
सीसीएसयू के कॉलेजों में पीजी और एलएलबी की पहली मेरिट पांच अगस्त को आई थी। तीन दिन विवि की छुट्टी होने के कारण दूसरी मेरिट आज जारी की जाएगी। इस संबंध में सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मेरिट को कॉलेज 13 अगस्त की सुबह नौ बजे अपने यहां नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेंगे। दूसरी मेरिट के एडमिशन दो दिन ही होंगे। 16 अगस्त को विवि एलएलबी और पीजी की पहली ओपन मेरिट जारी करेगा। यूजी के दाखिलों की अंतिम तिथि 15 अगस्त है। यूजी में अभी भी सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में 50 हजार से अधिक सीटें खाली पड़ी हैं। विवि एक-दो दिन में अंतिम बार यूजी-पीजी और एलएलबी में रजिस्ट्रेशन ओपन कर सकता है।
स्पेशल बैक की परीक्षाएं 20 अगस्त से
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में हाल ही में स्पेशल बैक परीक्षा फार्म भरवाए गए हैं। विवि ने स्पेशल बैक परीक्षा 20 अगस्त से कराने की बात कही थी। इनमें बीबीए, बीजेएमसी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीपीईएस, इंटीग्रेटिड एमटेक इन बायोटेक्नोलॉजी, पांच वर्षीय एलएलबी, एमआईबी, एमजेएमसी, एमसीएस-एमएससी कंप्टयूर साइंस, एमएससी बायो केमिस्ट्री, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और एमएससी माइक्रोबायलॉजी की परीक्षा शामिल हैं। छात्र-छात्राएं पूरा परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। सभी की परीक्षाएं 20 अगस्त से होंगी। इसके अलावा बीए, बीएससी, बीकॉम एवं एमए-एमकॉम में वार्षिक प्रणाली के बैक पेपर परीक्षा फॉर्म भी भरे जा रहे हैं। इनकी अंतिम तिथि 16 अगस्त है। इनकी परीक्षाएं सितंबर के पहले महीने में होंगी।
यह भी पढ़ें- ये शख्स हर साल कमा रहा है 260 करोड़, नौकरी छोड़ छात्रों को देता है कोचिंग
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।