5000 से अधिक धावकों के शामिल होने की उम्मीद
इस बार की थीम कनेक्टिंग इंडिया डेवलपिंग मिजोरम एम्पावरिंग स्पोर्ट्स रखी गई है। आयोजन का उद्देश्य फिटनेस, पर्यटन और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है। इस अंतरराष्ट्रीय मैराथन में भारत और विदेशों से 5000 से अधिक धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। इसमें 21.1 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी रन और 5 किमी फन रन जैसी तीन श्रेणियां होंगी।
1 नवंबर से शुरू होगा पंजीकरण
मैराथन के लिए पंजीकरण 1 नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, पर्यटन प्रदर्शनी और वेलनेस गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
मंत्री हमर ने कहा कि यह मैराथन मिजोरम की पहचान, जोश और खेल भावना का प्रतीक है। वह देश और विदेश के सभी धावकों का स्वागत करते हैं। कार्यक्रम में मैराथन के क्यूरेटर और प्रसिद्ध सांस्कृतिक उद्यमी कैप्टन राहुल बाली समेत खेल मंत्रालय, रेल मंत्रालय और मिजोरम सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।