अगला चरण काउंसलिंग
एनटीए ने कहा है कि काउंसलिंग के लिए बुलाए गए छात्रों के दस्तावेज, पात्रता और स्व-घोषणा की जांच प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरणों में निर्धारित नियमों के अनुसार की जाएगी।
प्रवेश प्रक्रिया ई-काउंसलिंग के माध्यम से पूरी की जाएगी। एडमिशन से जुड़ी किसी भी जानकारी या सवाल के लिए छात्र admission.sss@gov.in पर ईमेल कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
जो भी छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे बताए तरीके से रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले exams.nta.nic.in/sainik-school-society वेबसाइट पर जाएं।
- यहां संबंधित कक्षा के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- मेरिट सूची में अभ्यर्थी का नाम खोजें।