फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AISSEE 2025: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; अंतिम तिथि से पहले भर दें फॉर्म

Thu, 09 Jan 2025 09:00 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AISSEE Sainik School Admission 2025 Application: सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो चुकी है। ऐसे में जो छात्र कक्षा 6 और 9वीं में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
विज्ञापन
Sainik School Admission 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AISSEE Sainik School Admission 2025 Application: सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2025) का आयोजन किया जाता है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। आवेदन करने के लिए अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 जनवरी से पहले करें आवेदन

सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र 13 जनवरी 2025 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2025 है। वहीं सुधार विंडो 16 से 18 जनवरी, 2025 तक खुलेगी। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और सैनिक स्कूल में दाखिले का सपना साकार कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 31 मार्च, 2025 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसका मतलब है कि उसका जन्म 1 अप्रैल, 2013 और 31 मार्च, 2015 के बीच हुआ होना चाहिए। सभी सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। 
  • कक्षा 9 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 31 मार्च, 2025 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए यानी उसका जन्म 1 अप्रैल, 2010 और 31 मार्च, 2012 के बीच हुआ होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए लड़कियों को छठी कक्षा में ही प्रवेश मिलेगा। नौवीं कक्षा में सिर्फ सीटें उपलब्ध होने पर ही लड़कियों को एडमिशन दिया जाएगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 800 रुपये है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 650 रुपये है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाएं। 
  • अब होमपेज पर AISSEE 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना पंजीकरण कराएं और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं। 
  • विवरण भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें