फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIMA MAT CBT Admit Card: मैट सीबीटी परीक्षा 2022 का प्रवेश पत्र जारी हुआ, जानें डाउनलोड का तरीका

Wed, 14 Sep 2022 03:04 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIMA MAT CBT Admit Card: प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि आदि जानकारियों का प्रयोग करना होगा। ये जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध हैं।  
विज्ञापन
AIMA MAT CBT Admit Card - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIMA MAT CBT Admit Card: अखिल भारतीय प्रबंधन संस्थान (AIMA) ने मैनेजमेंट एप्टिट्यूड टेस्ट/ MAT 2022 की सीबीटी परीक्षा के प्रवेश पत्र  आज 14 सितंबर, 2022 को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है और इसे डाउनलोड करने का लिंक पोर्टल पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को अखिल भारतीय प्रबंधन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

इस  तारीख को होगी परीक्षा?
अखिल भारतीय प्रबंधन संस्थान द्वारा MAT 2022 की सीबीटी परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर, 2022 को निर्धारित किया गया है। परीक्षा 2.5 घंटो के अवधि की होगी। इसमें कुल 5 सेक्शन से 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर सेक्शन में 40 प्रश्न होंगे। लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंसन, इंटेलिजेंस और क्रिटिकल रिजनिंग, डाटा एनालिसिस और सफिसिएंसी, मैथेमैटिकल स्किल और भारतीय और वैश्विक पर्यावरण से प्रश्न आएंगे। 

जानें MAT के बारे में
मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट कुल 600 बिजनेस स्कूलों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रमों (एमबीए) में प्रवेश के लिए AIMA द्वारा आयोजित एक अखिल भारतीय परीक्षा है। MAT परीक्षा एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (CBT), रिमोट प्रॉक्टेड इंटरनेट-आधारित परीक्षण (IBT), और पेपर-आधारित परीक्षण (PBT) के माध्यम से आयोजित की जाती है।

इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि आदि जानकारियों का प्रयोग करना होगा। ये जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध हैं।  
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें