अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अपनी वेबसाइट पर संस्थान द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 27 नवंबर को यानी आज एम्स पीएचडी चयन के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 4 जनवरी को आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। आवेदन जमा करने का पोर्टल अंतिम तारीख को शाम 5 बजे बंद होगा। एम्स ने अभी तक पंजीकरण के पेज को अपडेट नहीं किया है।
एम्स पीएचडी प्रवेश परीक्षा से संबंधित मुख्य जानकारी-
- AIIMS PhD प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
- एम्स पीएचडी परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और प्रश्नपत्र का माध्यम अंग्रेजी होगा।
- पेपर में कुल 70 प्रश्न होंगे।
कैसे करें अपने आपको पंजीकृत-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद एकेडमिक कोर्स लिंक पर क्लिक करें।
- अब खुल पेज पर पीएचडी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आपके आमने एक ना पेज खुलेगा।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
उम्मीदवार अपने आप को पंजीकृत करने के लिए यहां क्लिक करें...
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें- Indian Navy: सैंकड़ों पदों पर हो रही हैं भर्तियां, आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..