फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS PG Exam 2024: एम्स पीजी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी; यहां से करें चेक

Mon, 10 Jun 2024 04:10 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS PG Exam 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली ने आज स्नातकोत्तर व्यवसायिक परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं। 
विज्ञापन
AIIMS PG Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS PG Professional Courses Exam 2024 Schedule Out: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली ने आज 10 जून, 2024 को पीजी प्रोफेशनल परीक्षा (एमएससी पाठ्यक्रम और एमएससी नर्सिंग चरण I और चरण II) 2024 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (aiimsexams.ac.in.) परीक्षा कार्यक्रम यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।  
विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पंजीकरण की अंतिम तिथि (बाद में घोषित की जाएगी) से पहले अपना परीक्षा शुल्क जमा कर दें और वेबसाइट से प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट ले लें। सभी नवीनतम जानकारी केवल परीक्षा अनुभाग की वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर "स्टूडेंट टैब" में उपलब्ध होगी। कृपया नियमित रूप से वेबसाइट पर जाएं।

परीक्षा तिथि
अधिसूचना के मुताबिक, एमएससी के लिए पीजी प्रोफेशनल परीक्षा पाठ्यक्रम 18, 20 और 22 जून को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। एमएससी के लिए पीजी प्रोफेशनल परीक्षा नर्सिंग चरण I और चरण II पाठ्यक्रम 18, 20, 22 और 24 जून, 2024 को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पीजी प्रोफेशनल परीक्षा कार्यक्रम ऐसे करें डाउनलोड  
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर पीजी प्रोफेशनल परीक्षा डेट शीट 2024 के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • चयनित परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • डेट शीट की एक प्रति जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें