एम्स NORCET 2023 स्टेज- I प्रारंभिक परीक्षा 17 सितंबर को आयोजित होने वाली है और स्टेज- II मुख्य परीक्षा 07 अक्तूबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित होने वाली है।
AIIMS NORCET-5 आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 3000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2400 रुपये शुल्क लागू है। PwD श्रेणी के आवेदकों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
AIIMS NORCET-5 2023 शैक्षणिक योग्यता
बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग / बी.एससी. भारतीय नर्सिंग परिषद/राज्य नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग या बी.एससी. (पोस्ट काउंसिल/राज्य नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से होना चाहिए। राज्य/भारतीय नर्सिंग काउंसिल के साथ नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।