फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU UG Admission 2023: बीएचयू यूजी प्रवेश के पहले राउंड की सीट आवंटन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 07 Aug 2023 02:41 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BHU Admissions 2023: बीएचयू यूजी प्रवेश 2023 के लिए पहले राउंड की सीट आवंटन का परिणाम घोषित कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
BHU admission - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU UG Admissions 2023: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की तरफ से बीएचयू यूजी प्रवेश 2023 के लिए पहले राउंड की सीट आवंटन का परिणाम घोषित कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्रों को पहले राउंड के लिए शुल्क भुगतान कल 08 अगस्त शाम 5:59 बजे तक करना होगा।

विज्ञापन

बीएचयू के अधिकारियों के अनुसार, पहली सूची बैचलर ऑफ कॉमर्स, साइंस, एग्रीकल्चर (बीएससी एजी, बीटेक डेयरी टेक और बीटेक फूड टेक), लॉ (एलएलबी), साइंस- मैथ्स और बायो, एसवीडीवी, आर्ट्स और सोशल साइंसेज के लिए जारी की गई है। पेड सीट और सभी संबद्ध कॉलेजों के लिए भी परिणाम प्रकाशित किया गया है। पहली सूची के लिए अपने भुगतान को अंतिम रूप देने के लिए छात्रों के पास 08 अगस्त (शाम 5:59 बजे) तक का समय है।

बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा पहली सूची 05 अगस्त को जारी करनी थी, लेकिन वेबसाइट/प्रवेश पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण इसमें देरी हुई। हालांकि, बीएचयू ने बेंचमार्क विकलांगता (पीडब्ल्यूबीडी) उम्मीदवारों के लिए स्नातक कार्यक्रमों के लिए पहली सूची जारी की थी। PwBD की पहली सूची में, 259 छात्रों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2023 के तहत विभिन्न UG कार्यक्रमों में प्रवेश मिला।
विज्ञापन

BHU UG Admission 2023 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले बीएचयू यूजी आवंटन सूची के लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना क्रेडेंशियल, एक्सेस कोड दर्ज करें और लॉगिन करें।

  • बीएचयू यूजी चयन स्थिति प्रदर्शित की जाएगी।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें