जानें परीक्षा तिथि और समय
आईसीएआर एआईईईए पीजी और एआईसीई जेआरएफ/एसआरएफ (PhD) 2025 की परीक्षाएं 3 जुलाई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएंगी। एआईईईए पीजी परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली में होगी, जबकि एआईसीई पीएचडी परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से पहले निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
जरूरी दिशानिर्देश
- एडमिट कार्ड केवल उन्हीं उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से (अनंतिम रूप से) दिया गया है, जिन्होंने पात्रता की शर्तें पूरी की हैं।
- प्रवेश पत्र आपको डाक से नहीं भेजा जाएगा। इसे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा।
- आपकी फोटो, साइन और बारकोड साफ-साफ दिखाई दे रहे हों। ये जरूर जांच लें।
- एडमिट कार्ड में कोई बदलाव न करें। न ही उसे फाड़ें, न उस पर कुछ लिखें। ऐसा करना नियमों के खिलाफ है।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/ICAR पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध AIEEA PG या AICE PhD Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज पर अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें (यदि मांगा गया हो) और Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट निकाल लें।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए फोटो, हस्ताक्षर और बारकोड की अच्छी तरह जांच करें।
- अंत में प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसकी एक कॉपी अपने पास रख लें।
यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रकार की सहायता, स्पष्टीकरण या जानकारी की आवश्यकता हो, तो वे एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं या अपनी समस्या ईमेल के माध्यम से icar@nta.ac.in पर भेज सकते हैं।