फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS INI SS Result 2023: एम्स आईएनआई एसएस दाखिला परिणाम जल्द, यहां ऐसे कर सकेंगे चेक

Wed, 03 May 2023 08:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS INI SS Result 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पांच मई, 2023 को एम्स आईएनआईएसएस परिणाम 2023 जारी करने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
AIIMS (एम्स) INISS Result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS INISS Result 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पांच मई, 2023 को एम्स आईएनआईएसएस परिणाम 2023 जारी करने के लिए तैयार है। उम्मीदवार जो राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम विभाग में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे एम्स की आधिकारिक वेबसाइट- aiimsexams.ac.in पर जाकर परिणाम देख सकेंगे।

विज्ञापन

ऑनलाइन सीबीटी मोड के माध्यम से लिखित परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को हुई थी। कार्यक्रम के अनुसार, एम्स आईएनआईएसएस के लिए पाठ्यक्रम एक जुलाई, 2023 से शुरू होगा और पाठ्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2023 तक है।

 

विज्ञापन

AIIMS INISS Result 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. एम्स की आधिकारिक वेबसाइट- aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर एकेडमिक कोर्स लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज दिखाई देगा जहां उम्मीदवारों को एम्स आईएनआईएसएस रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. आवश्यक विवरण दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  5. एम्स आईएनआईएसएस परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  6. रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  7. भविष्य के उपयोग के लिए उसी का प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें