फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS INI SS 2025: जनवरी सत्र की एम्स आईएनआई एसएस परीक्षा के लिए मेरिट सूची जारी, जल्द शुरू होगी काउंसलिंग

Fri, 13 Dec 2024 05:52 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS INI SS January 2025: एम्स दिल्ली ने जनवरी सत्र की आईएनआई एसएस परीक्षा की मेरिट सूची जारी कर दी है। संस्थान ने दो मेरिट लिस्ट जारी की हैं, जिसमें एक कॉमन मेरिट लिस्ट (CML) और एक एम्स मेरिट लिस्ट (AML) शामिल है।
 
विज्ञापन
Delhi AIIMS - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS INI SS January 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली ने जनवरी 2025 सत्र के लिए डीएम, एमसीएच और एमडी-हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रमों के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर- स्पेशलिटी (INI SS) परीक्षा की मेरिट सूची जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in. पर जाकर मेरिट सूची देख सकते हैं।

विज्ञापन

संस्थान ने जारी की दो मेरिट सूची

संस्थान ने दो मेरिट लिस्ट जारी की हैं, जिसमें एक कॉमन मेरिट लिस्ट (CML) और एक एम्स मेरिट लिस्ट (AML) शामिल है। मेरिट सूची के अनुसार, कोई भी उम्मीदवार डीएम कार्डिएक सर्जिकल इंटेंसिव केयर, डीएम - एक्यूट केयर-इमरजेंसी मेडिसिन और डीएम एडिक्शन साइकियाट्री के लिए योग्य नहीं है।

AIIMS INI SS Counselling: जल्द शुरू होगी काउंसलिंग

एम्स, नई दिल्ली जल्द ही उन उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा जिनके नाम मेरिट लिस्ट में हैं। आईएनआई एसएस काउंसलिंग में भाग लेने के लिए, उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा और कॉलेजों और विशिष्टताओं के लिए विकल्प भरना होगा।

मेरिट सूची अधिसूचना पीडीएफ में कहा गया है, "उम्मीदवारों को केवल उन संस्थानों/श्रेणियों के लिए विकल्प भरने की अनुमति दी जाएगी, जिनके लिए वे ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म में दी गई जानकारी और वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर प्रकाशित प्रोस्पेक्टस और नोटिस के अनुसार लागू पात्रता मानदंडों के आधार पर पात्र हैं।"

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 25 अक्तूबर, 2024 को आयोजित की गई थी। जनवरी सत्र के चरण I का परिणाम 30 अक्तूबर, 2024 को घोषित किया गया था और सत्र के लिए विभागीय मूल्यांकन 12 से 13 नवंबर, 2024 तक हुआ था। 
विज्ञापन

इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश

आईएनआई एसएस जनवरी 2025 काउंसलिंग के माध्यम से, उम्मीदवारों को एम्स नई दिल्ली, जेआईपीएमईआर पुडुचेरी, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, निमहंस बेंगलुरु और एससीटीआईएमएसटी तिरुवनंतपुरम में अस्पताल प्रशासन पाठ्यक्रमों में डीएम, एमसीएच और एमडी में प्रवेश दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें