शतरंज चैंपियंस की फैक्ट्री है ये स्कूल! गुकेश डी ने भी यहीं से की है पढ़ाई 18 वर्षीय गुकेश डी ने चीन के मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर विश्व शतरंज चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया वह सबसे कम उम्र में विश्व शतरंज चैंपियन बनने वाले व्यक्ति हैं अपनी ऐतिहासिक जीत के साथ, गुकेश विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले 18वें ग्रैंडमास्टर और महान विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे भारतीय बन गए हैं गुकेश डोमराजू या गुकेश डी का जन्म 29 मई 2006 को चेन्नई, भारत में हुआ था। उनके पिता एक सर्जन हैं, जबकि उनकी मां पेशे से माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं गुकेश ने सात साल की उम्र में शतरंज सीखना शुरू कर दिया था उन्होंने चेन्नई के मेल अयनंबक्कम में वेलम्मल विद्यालय स्कूल में पढ़ाई की उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ शतरंज के प्रति अपने बढ़ते जुनून को भी संतुलित रखा नए विश्व चैंपियन के रूप में गुकेश को 2.5 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी .