विभागीय असेसमेंट 9 से 13 दिसंबर तक
आधिकारिक सूचना के अनुसार, विभागीय असेसमेंट 9 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 के बीच केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। विभागवार विस्तृत समय-सारणी और परीक्षा तिथि की जानकारी अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। उम्मीदवारों को नियमित रूप से एम्स की वेबसाइट aiimsexams.ac.in देखने की सलाह दी गई है, ताकि वे किसी भी अपडेट से चूक न जाएं।
स्टेज-II के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ...
शॉर्टलिस्ट चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- अब यहां "Notifications / Results / Announcements" सेक्शन में जाएं।
- संबंधित नोटिस ढूंढें, जिसपर लिखा होगा - “List of candidates called for Stage-II (Departmental Assessment) – DM/M.Ch. Courses January 2026 Session”
- नोटिस खोलकर पीडीएफ डाउनलोड करें।
- अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और कोर्स विवरण जांचें।
- भविष्य हेतु कॉपी सुरक्षित रखें।
उम्मीदवार विभागीय असेसमेंट और अन्य चरणों से संबंधित आगे के सभी अपडेट्स के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।