फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPMSP: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिए मॉडल पेपर जारी, जानें परीक्षा का पैटर्न और मार्किंग स्कीम के नियम

Fri, 05 Dec 2025 12:24 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPMSP Model Paper 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं-12वीं के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जारी किए हैं, जिनसे छात्र परीक्षा का प्रश्न पैटर्न और अंक वितरण आसानी से समझ सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPMSP Class 10th-12th Model Paper: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए विषयवार मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। इन मॉडल पेपर्स की मदद से छात्र अपनी तैयारी को प्रभावी और रणनीतिक तरीके से कर सकते हैं। अभ्यर्थी यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर 10वीं और 12वीं के मॉडल पेपर PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए प्रश्नपत्र पैटर्न

कक्षा 10 के पेपर अब दो हिस्सों में होंगे। भाग 'अ' में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे, हर सवाल का 1 अंक होगा। इन सवालों के जवाब नीले या काले बॉलपॉइंट पेन से OMR शीट पर भरने होंगे। रबर या व्हाइटनर का इस्तेमाल नहीं करना है।
विज्ञापन


भाग 'ब' में वर्णनात्मक सवाल होंगे, जिनके कुल 50 अंक हैं। इसमें छोटे, बहुत छोटे और लंबे सवाल शामिल होंगे। हर सवाल के कितने छोटे हिस्से हैं, यह साफ लिखा होगा। पूरा पेपर हल करने का समय 3 घंटे 15 मिनट है।
विज्ञापन

कक्षा 12वीं के लिए मॉडल पेपर जारी 

यूपीएमएसपी ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा इंटरमीडिएट (12) के विषयवार मॉडल पेपर जारी किए हैं। इसमें सभी स्ट्रीम यानी विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी के पेपर शामिल हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपने मॉडल पेपर देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें मॉडल पेपर

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in जाएं।
  • अब होमपेज पर “Model Paper” या “मॉडल पेपर” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • यहां अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) और विषय चुनें।
  • विषय के आगे दिए गए “Download” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब PDF फॉर्मेट में मॉडल पेपर खुल जाएगा।
  • इसे अपने कंप्यूटर या मोबाइल में सेव कर लें या प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें