फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएनआई सीईटी जनवरी 2027: पंजीकरण की स्थिति चेक करने और आवेदन में सुधार का मौका, 19 अक्तूबर तक करें संशोधन

Sat, 17 Oct 2026 09:22 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एम्स की आईएनआई सीईटी जनवरी 2027 परीक्षा के लिए पंजीकरण की स्थिति चेक करने और आवेदन में जरूरी सुधार करने की सुविधा आज, 17 अक्तूबर से शुरू हो रही है। अभ्यर्थी 19 अक्तूबर शाम 5 बजे तक अपने विवरण जांच और ठीक कर सकते हैं। परीक्षा 1 नवंबर को होगी।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) आज, 17 अक्तूबर 2026 को आईएनआई सीईटी जनवरी 2027 के लिए पंजीकरण की स्थिति स्थिति चेक करने की सुविधा शुरू करेगा। जिन अभ्यर्थियों ने 13 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर दिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी स्थिति देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।

विज्ञापन


इस सुविधा के दौरान अभ्यर्थी अपने भरे हुए आवेदन पत्र में जरूरी बदलाव और सुधार भी कर सकेंगे। यह सुविधा 19 अक्तूबर 2026 को शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय के भीतर लॉगिन करके अपने पंजीकरण की स्थिति जांच लें। आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर उपलब्ध सुधार सुविधा का इस्तेमाल करें और बदलावों को जमा करने से पहले ध्यान से चेक कर लें।

Trending Videos
विज्ञापन

आईएनआई सीईटी जनवरी 2027 की महत्वपूर्ण तारीखें

एम्स ने जनवरी 2027 सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन, पंजीकरण की स्थिति और प्रवेश पत्र से जुड़ा कार्यक्रम निर्धारित किया है। अभ्यर्थी नीचे दी गई तारीखों को ध्यान में रखें:
 
महत्वपूर्ण प्रक्रिया तारीख और समय
ऑनलाइन आवेदन की अवधि 16 सितंबर से 13 अक्टूबर 2026
पंजीकरण की स्थिति जांचने और सुधार की सुविधा 17 से 19 अक्तूबर 2026
सुधार की सुविधा बंद होने का समय 19 अक्तूबर 2026, शाम 5 बजे
अंतिम पंजीकरण स्थिति और प्रवेश पत्र जारी होना 26 अक्तूबर 2026
परीक्षा की तारीख 1 नवंबर 2026
 

आईएनआई सीईटी का प्रवेश पत्र कब जारी होगा?

आईएनआई सीईटी जनवरी 2027 का प्रवेश पत्र 26 अक्तूबर 2026 को एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराने का कार्यक्रम है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने लॉगिन खाते में प्रवेश करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

प्रवेश पत्र पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगा। अभ्यर्थियों को इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य है।
प्रवेश पत्र में ये जानकारियां दर्ज होंगी:
  • अभ्यर्थी का नाम और अन्य जरूरी विवरण
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय
  • परीक्षा से संबंधित अन्य जरूरी जानकारियां और निर्देश
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए। परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए केंद्र का पता और रिपोर्टिंग का समय पहले ही देख लें।

आवेदन की स्थिति कैसे जांचें और गलतियां कैसे सुधारें?

आईएनआई सीईटी जनवरी 2027 के लिए आवेदन जमा कर चुके अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपने पंजीकरण की स्थिति जांच सकते हैं और उपलब्ध सुविधा के अनुसार आवेदन में सुधार कर सकते हैं।
  1. सबसे पहले आईएनआई सीईटी जनवरी 2027 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपने जरूरी लॉगिन विवरण दर्ज करके खाते में प्रवेश करें।
  4. पंजीकरण की स्थिति और आवेदन से जुड़ी जानकारी जांचें।
  5. आवेदन में बदलाव करने के लिए उपलब्ध संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  6. जरूरी सुधार करने के बाद सभी बदली हुई जानकारियों की दोबारा जांच करें।
  7. विवरण सही होने पर बदलावों को सुरक्षित करें और आवेदन जमा कर दें।

अभ्यर्थियों को अभी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

आईएनआई सीईटी जनवरी 2027 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए फिलहाल सबसे जरूरी काम अपने आवेदन की स्थिति जांचना है। इसके लिए अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते लॉगिन करना बेहतर रहेगा।
  • 13 अक्तूबर 2026 तक आवेदन जमा करने वाले अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण स्थिति जांचें।
  • आवेदन में गलती मिलने पर 19 अक्तूबर को शाम 5 बजे से पहले जरूरी सुधार करें।
  • बदलाव करने के बाद विवरणों की जांच करके आवेदन जमा करना न भूलें।
  • 26 अक्तूबर को प्रवेश पत्र जारी होने की निर्धारित तारीख ध्यान में रखें।
  • 1 नवंबर 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र और अन्य जरूरी तैयारियां समय पर पूरी करें।
अभ्यर्थियों को पंजीकरण की स्थिति, आवेदन में सुधार और प्रवेश पत्र से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं को देखते रहना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें