फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनेस्को का फ्री ऑनलाइन कोर्स: 31 अक्तूबर तक करें आवेदन, 23 से 27 नवंबर तक जूम एप पर चलेंगी कक्षाएं

Sat, 17 Oct 2026 07:35 AM IST
आकाश कुमार रीता कुमारी, शिक्षा सलाहकार

सार

यूनेस्को 'क्यूबिट्स: प्लेटफॉर्म्स एंड क्वांटम इकोसिस्टम्स' नाम से फ्री ऑनलाइन कोर्स आयोजित कर रहा है। 23-27 नवंबर 2026 तक जूम पर चलने वाले इस कोर्स के लिए मास्टर/पीएचडी छात्र 31 अक्तूबर 2026 तक unesco.org पर आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की ओर से फ्री ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 'क्यूबिट्स: प्लेटफॉर्म्स एंड क्वांटम इकोसिस्टम्स' नामक इस कोर्स के माध्यम से क्वांटम साइंस और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उभरती संभावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही, प्रतिभागी इस क्षेत्र में हो रहे विकास, वैज्ञानिक अनुसंधान की संभावनाओं और अंतरराष्ट्रीय क्वांटम इकोसिस्टम में विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों तथा उद्योगों की भूमिका से परिचित होंगे।

विज्ञापन


यह कोर्स क्वांटम साइंस में रुचि रखने वाले योग्य विद्यार्थियों और युवा शोधकर्ताओं को अपनी विषयगत समझ विकसित करने तथा अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करेगा।   

Trending Videos

कौन ले सकता है हिस्सा?

यह कोर्स मुख्य रूप से मास्टर डिग्री के विद्यार्थियों या पीएचडी शोधकर्ताओं के लिए तैयार किया गया है। आवेदकों को क्वांटम मैकेनिक्स या क्वांटम इन्फॉर्मैशन की बुनियादी जानकारी होना आवश्यक है, जिसका आकलन चयन प्रक्रिया के दौरान किया जाएगा। 

इस कार्यक्रम के लिए लगभग 30 से 40 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयन में भौगोलिक विविधता को प्राथमिकता दी जाएगी। विशेष रूप से ग्लोबल साउथ और उन क्षेत्रों के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां क्वांटम प्रशिक्षण के अवसर सीमित हैं।   
  • इस कोर्स में आवेदन करने के लिए जरूरी है कि आवेदक मास्टर डिग्री के विद्यार्थी या पीएचडी शोधार्थी हों।
  • आवेदक के पास क्वांटम मैकेनिक्स या क्वांटम इन्फॉर्मैशन की बुनियादी जानकारी हो।
  • कोर्स में क्वांटम बिट्स के भौतिक सिद्धांतों और उनके निर्माण की प्रमुख तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

क्यूबिट्स की तकनीक

कोर्स में क्वांटम बिट्स (क्यूबिट्स) के भौतिक सिद्धांतों और उनके निर्माण की प्रमुख तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इसमें सुपरकंडक्टिंग क्यूबिट्स, सेमीकंडक्टर स्पिन क्यूबिट्स, ट्रैप्ड आयन और न्यूट्रल एटम जैसी तकनीकें शामिल हैं। प्रतिभागियों को इनके संभावित उपयोगों और तकनीकी चुनौतियों को समझने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, क्वांटम कंप्यूटिंग और क्वांटम सेंसिंग के अनुप्रयोगों पर भी चर्चा होगी, जिनका उपयोग वैज्ञानिक अनुसंधान, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यावरण और नेविगेशन जैसे क्षेत्रों में किया जा सकता है।

आएगी यूनेस्को से मेल

यह कोर्स 23 से 27 नवंबर, 2026 तक ज़ूम ऐप के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। इसमें चार तकनीकी व्याख्यान और अंतरराष्ट्रीय क्वांटम इकोसिस्टम पर एक सत्र शामिल होगा। कार्यक्रम का संचालन स्विट्जरलैंड स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ बेसल और एनसीसीआर स्पिन से जुड़ी डॉ. मारिया लोंगोबार्डी करेंगी। कोर्स पूरा करने वाले प्रतिभागियों को उनके साथ मेंटरशिप का अवसर भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों को पाठ्यक्रम पूरा करने पर यूनेस्को की ओर से ई-मेल के माध्यम से सहभागिता की पुष्टि भेजी जाएगी।   
विज्ञापन

आवेदन का तरीका

इस फ्री ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, 2026 निर्धारित की गई है। चयनित प्रतिभागियों की घोषणा नवंबर के मध्य में की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यूनेस्को की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और पाठ्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यूनेस्को की आधिकारिक वेबसाइट unesco.org पर जाएं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें