13 दिसंबर तक कर सकते हैं ये काम
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पात्र उम्मीदवार 10 दिसंबर से 13 दिसंबर, 2024 तक शाम 5 बजे तक ऑनलाइन सीट आवंटन के पहले दौर के लिए अपने विकल्पों को संपादित, पुनः व्यवस्थित, जोड़ या हटा सकते हैं। यदि कोई बदलाव नहीं किया जाता है, तो मॉक आवंटन दौर के दौरान प्रस्तुत किए गए विकल्पों को सीट आवंटन के पहले दौर के लिए माना जाएगा।
प्रोविजनली पात्र उम्मीदवार जिन्होंने मॉक आवंटन राउंड के दौरान पंजीकरण नहीं कराया था, वे भी 13 दिसंबर, 2024 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन सीट आवंटन के पहले राउंड के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। सभी उम्मीदवार जो प्रोविजनली पात्र हैं, लेकिन सीट आवंटन के पहले राउंड में भाग नहीं लेते हैं, वे सीट आवंटन के ओपन राउंड (यदि कोई हो) को छोड़कर सीट आवंटन के दूसरे राउंड के लिए पात्र नहीं होंगे।