फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS INI CET Counselling 2025: एम्स आईएनआई राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम घोषित, रिपोर्टिंग की लास्ट डेट 24 दिसंबर

Fri, 20 Dec 2024 05:13 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS INI CET Counselling 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने आईएनआई सीईटी के राउंड-1 का सीट आवंटन के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे अब अपनी  सीट आवंटन जानकारी को AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Delhi AIIMS - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS INI CET Counselling 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने आईएनआई सीईटी 2025 के राउंड 1 का सीट आवंटन के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे अब अपनी  सीट आवंटन जानकारी को एम्स की आधिकारिक वेबसाइट (aiimsexams.ac.in.) पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को अपनी सीट आवंटन रिपोर्ट देखने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत नहीं होगी। आईएनआई सीईटी 2025 सीट आवंटन परिणाम पीडीएफ में उम्मीदवार का रोल नंबर, रैंक, विषय, आवंटित संस्थान और श्रेणी की जानकारी शामिल होगी।

INI CET 2025 Counselling: राउंड 1 रिपोर्टिंग तिथियां

एम्स आईएनआई सीईटी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 सीट स्वीकार करने की प्रक्रिया आज 20 दिसंबर(शुक्रवार) से शुरू हो चुकी है, जो 24 दिसंबर तक चलेगी। उम्मीदवारों को अपनी सीट स्वीकार करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, फीस का भुगतान और आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग 24 दिसंबर तक पूरी करनी होगी।

INI CET 2025 Counselling: राउंड 2 तिथियां

एम्स आईएनआई सीईटी 2025 के राउंड 2 की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। उम्मीदवारों को याद दिलाया जाता है कि राउंड 2 सीट स्वीकार करने की प्रक्रिया 4 से 9 जनवरी तक होगी। राउंड 2 में चयनित उम्मीदवारों को अपनी रिपोर्टिंग और प्रवेश प्रक्रिया 9 जनवरी तक पूरी करनी होगी। 
 
विज्ञापन

INI CET 2025: काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

एम्स आईएनआई सीईटी काउंसलिंग 2025 के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:-
  • आईएनआई सीईटी ऑफर पत्र
  • आईएनआई सीईटी आवंटन पत्र
  • पंजीकरण स्लिप
  • आईएनआई सीईटी प्रवेश पत्र
  • एमबीबीएस, बीडीएस प्रथम, द्वितीय और तृतीय परीक्षा के अंक पत्र
  • एमबीबीएस, बीडीएस डिग्री प्रमाण पत्र
  • इंटर्नशिप समाप्ति प्रमाण पत्र
  • एनएमसी/डीसीआई या राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा स्थायी/अस्थायी पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • उच्च विद्यालय/माध्यमिक विद्यालय प्रमाण पत्र/जन्म प्रमाण पत्र (जन्म तिथि प्रमाण के लिए)
  • अन्य दस्तावेज जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें